West Bengal Swasthya Sathi Scheme 2021
Swasthya Sathi Scheme 2021 राज्य के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुरू किए गए कई प्रभावशाली योजनाओं में से एक है। हाल ही में स्वास्थ्य साथी योजना की घोषणा वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। घोषणा के अनुसार यह स्कीम 1 दिसंबर 2020 से मान्य होगा। पश्चिम बंगाल के कैशलैस हैल्थ स्कीम के अन्तर्गत लगभग 7.5 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। स्वास्थ्य साथी योजना के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के प्रत्येक परिवार को लाभ मिलेगा। घोषणा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के लिए 60% देती है लेकिन स्वास्थ्य साथी योजना को 100% राज्य सरकार नियंत्रित करेगी। इस योजना का लाभ लोगों को Smart Card के जरिए दिया जाएगा। वेस्ट बंगाल के प्रत्येक परिवार को एक Smart Card दिया जाएगा जिसकी मदद से वह योजना का लाभ राज्य के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में उठा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको West Bengal Swasthya Sathi Scheme से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य साथी योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, इत्यादि जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Swasthya Sathi Scheme 2021 की मुख्य बातें – Key Highlights
योजना | Swasthya Sathi Cashless Health Scheme |
राज्य | West Bengal |
उद्देश्य | स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | पश्चिम बंगाल के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://swasthyasathi.gov.in/ |
West Bengal Cashless Health Scheme 2021 के उद्देश्य – Aim
- Swasthya Sathi Cashless Health Scheme का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल के नागरिकों को Cashless इलाज की सुविधा प्रदान करना है। 2016 में वेस्ट बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा यह स्कीम जब लॉन्च की गई थी तो प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा दी गई थी। अब इसी स्कीम को और प्रभावशाली कर दिया गया है जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोग भी अपना इलाज अच्छे से करवा पाएंगे।
- स्वास्थ्य साथी योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को वार्षिक 5 लाख रुपए तक का हैल्थ कवर दिया जाएगा। साथ ही सारे ईलाज पेपरलेस, कैशलैस एवं स्मार्ट कार्ड के आधार पर किए जाएंगे।
- इस योजना की सबसे खास बात यह है कि परिवार के सदस्यों की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। साथ ही पिछले योजना में सम्मिलित बीमारियों को भी रखा गया है।
- स्वास्थ्य साथी योजना में पति एवं पत्नी दोनों के मां बाप को सम्मिलित किया गया है और परिवार में कोई विकलांग व्यक्ति हो तो उसे भी योजना का लाभ मिलेगा।
- Swasthya Sathi Scheme में होने वाले सारे खर्चे पश्चिम बंगाल की सरकार ही उठाएगी। राज्य के नागरिकों को किसी भी तरह की फीस नहीं मांगी जाएगी।
- इस योजना में पंजीकृत सभी परिवारों को सरकार स्मार्ट कार्ड प्रदान करेगी जिसमें परिवार की सारी जानकारी होगी।
West Bengal Swasthya Sathi Smart Card 2021
स्वास्थ्य साथी योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों के पास Swasthya Sathi Smart Card का होना आवश्यक है। यह स्मार्ट कार्ड परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला को दिया जाएगा। यह स्मार्ट कार्ड पश्चिम बंगाल के प्रत्येक परिवार को मिलेगा। इसके जरिए राज्य के नागरिक राज्य के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में अपना ईलाज करवा सकते हैं। स्मार्ट कार्ड होने से इलाज के लिए नागरिकों को अस्पताल में पैसे नहीं देने होंगे। पश्चिम बंगाल की सरकार ने Swasthya Sathi Scheme में 2000 करोड़ का वार्षिक खर्च किया है।
Swasthya Sathi Scheme 2021 की पात्रता – Eligibility Criteria
- Swasthya Sathi Cashless Health Scheme का लाभ उठाने के लिए आवेदक का पश्चिम बंगाल निवासी होना अनिवार्य है।
- परिवार की महिलाओं को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा जिसमें परिवार की सारी जानकारी होगी।
- स्वास्थ्य साथी योजना का लाभ सिर्फ वहीं लोग उठा सकते हैं जो सरकार की अन्य किसी स्वास्थ्य संबंधी योजना में शामिल नहीं है।
West Bengal Swasthya Sathi Scheme 2021 – Online Apply की प्रक्रिया
- स्वास्थ्य साथी योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले इस योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट https://swasthyasathi.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply Online का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे। अब आप सबमिट पर क्लिक कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
Swasthya Sathi Cashless Health Scheme 2021 Beneficiary List में नाम ढूंढने की प्रक्रिया
- West Bengal Swasthya Sathi Scheme के लाभार्थी सूची में अपना नाम खोजने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://swasthyasathi.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Find Your Name का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- यहां आपको अपना मोबाइल नंबर तथा ओटीपी डालना होगा। फिर सबमिट पर क्लिक कर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
West Bengal Swasthya Sathi Official Website पर Hospital Registration की प्रक्रिया
- स्वास्थ्य साथी योजना में हॉस्पिटल पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://swasthyasathi.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Hospital Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिससे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी जैसे कि राज्य, जिला, अस्पताल का प्रकार, अस्पताल का नाम, इत्यादि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप सबमिट पर क्लिक कर अपना Hospital Registration कर सकते हैं।
West Bengal Swasthya Sathi Cashless Health Scheme के Portal पर Login की प्रक्रिया
- स्वास्थ्य साथी योजना से संबंधित पोर्टल पर Login करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://swasthyasathi.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा।
- यहां आप अपना यूजरनेम तथा पासवर्ड दर्ज कर स्वास्थ्य साथी योजना के पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं
Swasthya Sathi Health Scheme 2021 के पोर्टल पर URN Verification की प्रक्रिया
- स्वास्थ्य साथी योजना के पोर्टल पर URN वेरिफिकेशन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://swasthyasathi.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको URN Verification का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- इस पेज में आपको अपना राज्य एवं जिला चुनना होगा। फिर अपना URN डालकर आप सबमिट पर क्लिक कर सकते हैं। इससे आपका URN वेरिफिकेशन सफल हो जाएगा।
Swasthya Sathi Application Download कैसे करें ?
West Bengal Swasthya Sathi Scheme के लिए एक एप्लिकेशन भी लॉन्च किया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा। सर्च बॉक्स में Swasthya Sathi लिखते ही आपके सामने स्वास्थ्य साथी के एप्लिकेशन का ऑप्शन आएगा। इसपर क्लिक कर आप इस एप्लिकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टाल कर सकते हैं।
West Bengal Swasthya Sathi Scheme 2021 – Helpline Number
इस आर्टिकल में हमने आपको स्वास्थ्य साथी योजना से संबंधित सारी जानकारी प्रदान की है। यदि आपको आवेदन प्रक्रिया या अन्य किसी प्रक्रिया में कठिनाई होती है तो आप आर्टिकल को दुबारा पढ़ सकते हैं। साथ ही हम आपको स्वास्थ्य साथी योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी प्रदान कर रहे हैं जिसपर संपर्क कर आप अपनी समस्या सुलझा सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 18003455384.
Leave a Reply