भारत में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक राज्य सरकार नई नई वेब पोर्टल का संचालन कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के 20 सरकारी विभागों की सेवाओं के लिए एक वेब पोर्टल Nivesh Mitra लॉन्च किया है। Nivesh Mitra Portal पर जाकर आपको जरूरी प्रमाणपत्रों की सूची, लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की सुविधा प्रदान की गई है। Nivesh Mitra की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Nivesh Mitra Portal से संबंधित सारी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। Nivesh Mitra UP के उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा सभी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रियाओं को जानने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Nivesh Mitra UP
Uttar Pradesh सरकार ने राज्य में व्यवसाय को बढ़ावा देते हुए कंपनी तथा व्यवसाय के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई है। व्यापार को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Nivesh Mitra Portal की शुरुआत की है। Nivesh Mitra Online Portal की मदद से उत्तर प्रदेश के छोटे, माध्यम तथा बड़े व्यावसायिक तथा उद्यमियों को विभिन्न सुविधाएं जैसे कि कानूनी मेट्रोलॉजी, पर्यावरणीय मंजूरी, NOC, इत्यादि प्रदान की जाएंगी। Nivesh Mitra Portal पर अभी आपको 22 विभागों की 166 सेवाएं उपलब्ध कराई गई है।
Nivesh Mitra UP 2021 की मुख्य बातें – Key Highlights
योजना | Nivesh Mitra Online Portal |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2020 |
उद्देश्य | राज्य के व्यापारी एवम् उद्यमी को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | http://niveshmitra.up.nic.in/ |
Nivesh Mitra UP के उद्देश्य – Aim
- Nivesh Mitra Online Portal का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन उत्तर प्रदेश राज्य में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए व्यवसाय/कंपनी की पंजीकरण और औपचारिकताओं को बढ़ावा देना है।
- साथ ही साथ Nivesh Mitra Portal की मदद से उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों और स्टार्टअप के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
- UP Nivesh Mitra Online Portal से व्यवसायियों एवम् उद्यमियों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कारोबारी जरूरतों से संबंधित कई सारे लाइसेंस एवं एनओसी जारी किया है। आपको बता दें कि नवंबर तक में Nivesh Mitra Portal पर सरकार 58 से ज्यादा सेवाएं प्रदान कर देगी।
Nivesh Mitra UP Portal के लाभ – Benefits
- Nivesh Mitra Portal से मुख्य रूप से व्यापारियों तथा उद्यमियों को लाभ मिलेगा। इस पोर्टल पर राज्य के व्यापारी तथा उद्यमी के लिए विभिन्न विभागों और उनसे जुड़ी जानकारी, सरकारी आदेश तथा प्रक्रियाओं की सुविधा प्रदान की गई है।
- Nivesh Mitra Portal पर आप अपने आवेदन की फीस का ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। साथ ही साथ पोर्टल पर जाकर आवेदक अपने आवेदन की स्थिति भी जांच सकते हैं।
- Nivesh Mitra Portal पर दी गई सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदक को पंजीकरण कराना होगा। Nivesh Mitra Portal पर आपको उत्तर प्रदेश राज्य की 20 विभागों से संबंधित 70 सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। ये सेवाएं मुख्य रूप से व्यवसाय एवं उद्योगों से संबंधित है।
Uttar Pradesh Nivesh Mitra Portal के अंतर्गत आने वाली योजनाएं
UP Nivesh Mitra Portal के अंतर्गत निम्नलिखित योजनाओं को रखा गया है।
- सिविल एविएशन पॉलिसी 2017
- फिल्म पॉलिसी 2015
- उत्तर प्रदेश टूरिज्म पॉलिसी 2016
- हैंडलूम, पावर लूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गवर्नमेंट पॉलिसी 2017
- यूपी फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी 2017
- एमएसएमई योजना 2017
- उत्तर प्रदेश सोलर एनर्जी पॉलिसी 2017
- आईटी एंड स्टार्टअप पॉलिसी 2017
- यूपी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी 2017
- इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड इंप्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी 2017
UP Nivesh Mitra Portal पर उपलब्ध सेवाएं
Nivesh Mitra Portal पर आपको निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आप पोर्टल पर जाकर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- राजस्व
- श्रम
- विद्युत सुरक्षा
- शक्ति
- उत्पाद शुल्क
- अग्नि सुरक्षा
- जंगल
- स्टाम्प तथा पंजीकरण
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
- वजन तथा माप
- हाउसिंग रजिस्टर फर्म, सोसायटी तथा चिट्स
- नोएडा/ग्रेटर नोएडा
- यमुना एक्सप्रेसवे
- UPSIDC
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
- शहरी विकास लोक निर्माण
UP Nivesh Mitra Online Registration की प्रक्रिया
UP Nivesh Mitra Portal पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपको सर्वप्रथम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए आप निम्न प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
- Nivesh Mitra Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Registration Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- इस पेज में आपको पूछी गई सारी जानकारी जैसे कि कंपनी का नाम, एंटरप्रेन्योर का नाम, ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद आप Register पर क्लिक कर सकते हैं।
- पंजीकरण के बाद आप होमपेज पर लॉगिन कर सकते हैं।
Nivesh Mitra Portal पर Investor Login की प्रक्रिया
- Nivesh Mitra Portal पर इन्वेस्टर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in पर जाना होगा।
- Nivesh Mitra वेबसाइट के होम पेज पर आपको Investor Login का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- यहां आपको सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा और फिर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी। Send OTP पर क्लिक करते ही आपके नंबर पर ओटीपी आएगी जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर Login पर क्लिक करना होगा। अब आप Nivesh Mitra के पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।
Nivesh Mitra UP Portal पर Entrepreneur Login की प्रक्रिया
- UP Nivesh Mitra Portal पर एंटरप्रेन्योर लॉगिन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपको Entrepreneur Login बॉक्स में अपना लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद आप Login पर क्लिक कर एंटरप्रेन्योर लॉगिन कर सकते हैं।
Nivesh Mitra Portal – Know Your Approvals
- Nivesh Mitra Portal पर अपने अप्रूवल्स जानने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Know Your Approvals पर क्लिक करना होगा जिससे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जिला, नाम, सेक्टर, इत्यादि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप Proceed बटन पर क्लिक कर सकते हैं। अब आप अपना अप्रूवल जान सकते हैं।
Nivesh Mitra Portal पर Dashboard देखने की प्रक्रिया
- UP Nivesh Mitra Portal पर डैशबोर्ड देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Dashboard के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिससे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको आवेदन, फीडबैक, इंसेंटिव तथा ग्रेवांस से संबंधित स्टेटिस्टिक्स नजर आएंगे।
Nivesh Mitra Portal पर Feedback दर्ज करने की प्रक्रिया
- Nivesh Mitra Portal पर फीडबैक दर्ज करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://niveshmitra.up.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आपको Feedback के ऑप्शन में Grievance Redressal पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सारी जानकारी जैसे कि कंपनी का नाम, मोबाइल नंबर, शिकायत का विषय, वेरिफिकेशन कोड, इत्यादि दर्ज करने होंगे। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका फीडबैक दर्ज हो जाएगा।
UP Nivesh Mitra Portal – Helpline Number
यदि आपको Uttar Pradesh Nivesh Mitra Online Portal से संबंधित कोई समस्या आती है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन जानकारी पर संपर्क कर अपनी समस्या का हल ढूंढ सकते हैं।
टोल फ्री नंबर – 0522-2238902, 2237582, 2237583
ईमेल आईडी – nivesh.mitra-up@gov.in
Leave a Reply