Manipur Ration Card List 2021 | Manipur Ration Card List Online | Manipur Ration Card List District Wise | Manipur Ration Card | Online Application Manipur Ration Card
राशन कार्ड नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से आप अन्य जरूरी दस्तावेजों की प्राप्ति भी कर सकते हैं। मणिपुर सरकार नए नए योजनाओं के तहत राशन कार्ड को भी अपडेट करती है। आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना राशन कार्ड सूची में नाम देख सकते हैं या राशन कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। राशन कार्ड किसी व्यक्ति की पहचान पत्र की तरह काम करता है। साथ ही आप इसकी सहायता से विभिन्न योजनाओं में आवेदन कर उनका लाभ उठा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मणिपुर राशन कार्ड लिस्ट की सारी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। राशन कार्ड सूची के उद्देश्य, लाभ, महत्वपूर्ण दस्तावेज, इत्यादि जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Manipur राशन कार्ड सूची 2021
राशन कार्ड वैसे परिवारों और उनके सदस्यों को दी जाती है जिनके नाम पंजीकृत हो। यदि कोई व्यक्ति पंजीकृत ना हो तो वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। आपको बता दें कि राशन कार्ड प्रलेखित प्रमाण के रूप में काम करता है। इसकी मदद से आप उचित मूल्य पर सरकार द्वारा राशन प्राप्त कर सकते हैं। अन्य राज्यों की तरह मणिपुर पीडीएस का भी काफी महत्व है। पीडीएस द्वारा संचालित राशन कार्ड का उपयोग कर मणिपुर के नागरिक उचित मूल्य पर खाद्य पदार्थ प्राप्त कर सकते हैं। राशन कार्ड धारकों को मणिपुर सरकार विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे कि चीनी, अनाज, मिट्टी के तेल, इत्यादि कम दर पर देती है। मणिपुर राज्य की भी एक अलग लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली है। मणिपुर राशन कार्ड Food, Civil Supplies and Consumer Affairs, Government of Manipur द्वारा जारी किया गया है।
Manipur Ration Card List 2021 की मुख्य बातें – Key Highlights
योजना | Manipur Ration Card List 2021 |
राज्य | मणिपुर |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड की जानकारी प्रदान करना |
लाभार्थी | मणिपुर के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन |
ऑफिशियल वेबसाइट | epds.nic.in/MNRPT/epds |
Manipur Ration Card List 2021 के मुख्य उद्देश्य – Purpose
मणिपुर राशन कार्ड सूची 2021 का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को उनके राशन कार्ड की ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना है। यह जानकारी उन्हें मणिपुर राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त होगी। इस पोर्टल को जारी कर मणिपुर सरकार राज्य के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मुक्त कराएगी। पोर्टल पर जाकर लोग राशन कार्ड सूची में अपना नाम जांच कर पाएंगे और साथ ही राशन कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। मणिपुर राशन कार्ड पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के समय और पैसों की बचत होगी।
मणिपुर Ration Card List 2021 के लाभ – Advantages
- मणिपुर सरकार द्वारा राशन कार्ड सूची जारी करने से राज्य के नागरिकों को काफी फायदा मिलेगा। उनके समय के साथ साथ पैसों की भी बचत होगी। उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पोर्टल पर जाकर मणिपुर वासी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- मणिपुर राज्य के नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था उन सभी के नाम इस सूची में होंगे। इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। सूची में आने वाले सभी नागरिकों को सरकार राशन कार्ड प्रदान करेगी।
- कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक इस योजना से वंचित नहीं रहेगा। इस राशन कार्ड सूची की मदद से जिन नागरिकों ने आवेदन किया है वे अपना नाम खुद जांच कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी कमज़ोर व्यक्ति का शोषण नहीं होगा।
- यदि आवेदक के दस्तावेज में कोई परेशानी हो या अन्य किसी समस्या से उसका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं आ पाया हो तो वह दस्तावेज सही कर दुबारा आवेदन कर सकता है।
- मणिपुर राशन कार्ड की मदद से राज्य के नागरिकों को सस्ती दर पर अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ प्राप्त होंगे। इससे गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही साथ राशन कार्ड सूची के ऑनलाइन हो जाने से सरकार के कार्य में पारदर्शिता भी आएगी।
- यदि कोई मणिपुर निवासी किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहता हो तो वह राशन कार्ड की मदद से आवेदन कर सकता है। साथ ही साथ राशन कार्ड पहचान पत्र की तरह भी कार्य करेगा।
Manipur राशन कार्ड सूची 2021 में नाम चेक करने के जरूरी दस्तावेज – Important Documents
यदि आपको मणिपुर राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना है तो आपको निम्न महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होगी।
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- इलेक्ट्रिसिटी बिल
- राशन कार्ड सूची में नाम देखने के लिए आपको स्मार्टफोन या कंप्यूटर की जरुरत होगी।
Manipur Ration Card List 2021 में अपना नाम देखने की प्रक्रिया – View List Namewise
- अपना मणिपुर राशन कार्ड देखने के लिए आपको सबसे पहले डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाई एंड कंसुमर अफेयर की आधिकारिक वेबसाइट http://epds.nic.in/MNRPT/epds# पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- होमपेज पर आपको Ration Card Details का ऑप्शन नजर आएगा। आपको इसपर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके सामने एक DSO सूची खुलेगी।
- इस सूची में आपको अपना DSO चुनना होगा और फिर अपने FSO नाम पर क्लिक करें। अब FPS आईडी पर क्लिक करते ही आपके सामने उस Fair Price Shop से संबंधित सारी राशन कार्ड अा जाएंगी।
- इसमें अपना नाम ढूंढ कर View के ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके राशन कार्ड की सारी जानकारी आपके स्क्रीन पर अा जाएगी।
Manipur Ration Card List 2021 – Ration Card और लाभार्थी देखने की प्रक्रिया – Beneficiary Details
- संबंधित आधिकारिक वेबसाइट http://epds.nic.in/MNRPT/epds पर जाते ही होम पेज पर आपको Ration Card and Beneficiary Details का ऑप्शन नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक DSO सूची खुल कर आएगी। इस सूची में आपको अपना DSO चुनना होगा। डीएसओ चयन के बाद अपना FSO चुनें। अब आपके सामने FPS की सूची खुलेगी जिसमें आपको राशन कार्ड और लाभार्थी के डिटेल्स नजर आएंगे।
Manipur Ration Card List 2021 – Fair Price Shop वाइज Ration Card Details देखने की प्रक्रिया
- मणिपुर राशन कार्ड लिस्ट के लिए आप फेअर प्राइस शॉप वाइज राशन कार्ड डिटेल भी देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://epds.nic.in/MNRPT/epds पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Fair Price Shop Wise Ration Card Details का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने DSO सूची खुलेगी। इस सूची में से अपना जिला सेलेक्ट करने पर अपने स्क्रीन पर Fair Price Shop आईडी की सूची खुलेगी।
- इस सूची में अपने Fair Price ID पर क्लिक करें। अब आपके सामने Fair Price Shop वाइज Ration Card Details अा जाएगा।
Manipur Ration Card List 2021 – आधार तथा बैंक सीडेड स्टेटस देखने की प्रक्रिया
- मणिपुर राशन कार्ड में अपने आधार तथा बैंक सीडेड स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://epds.nic.in/MNRPT/epds पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Aadhar and Bank Seeded Status का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको आधार तथा बैंक सीडेड स्टेटस की सूची दिखेगी। इसमें अपना DSO नाम का चयन करें और सारी जानकारी चेक कर लें। आप इस सूची को प्रिंट बटन पर क्लिक कर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Leave a Reply