महाराष्ट्र के लोगों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने Maharashtra Ration Card List 2021 की जानकारी ऑनलाइन प्रदान की है। महाराष्ट्र राशन कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अब राज्य के लोग अपना नाम चेक कर सकते हैं। साथ ही Ration Card के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। नए राशन कार्ड के लिए भी आप इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं।
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट 2021 – उद्देश्य
- आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष सरकार राशन कार्ड लिस्ट में नागरिकों के नाम उनकी आयु के अनुसार अपडेट करती है। और इस योजना के माध्यम से आप अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- इस योजना का उद्देश्य है कि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में राशन कार्ड के लिए जाना ना पड़े।
- अब राज्य के लोग घर बैठे अपने राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Ration Card क्या है ?
देश के नागरिकों पे आर्थिक बोझ ना हो इसके लिए सरकार ने राशन कार्ड की व्यवस्था प्रदान की है। इसके माध्यम से लोग सस्ती दर पे अनाज खरीद सकते हैं। भारत सरकार द्वारा तीन तरह के राशन कार्ड लागू किए गए हैं – APL राशन कार्ड, BPL राशन कार्ड तथा AAY राशन कार्ड।
- APL राशन कार्ड – यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों के लिए है। इसमें उन परिवारों को रखा गया है जिनकी वार्षिक आय ₹100000 या उससे कम हो। APL राशन कार्ड देखने में सफेद रंग का होता है।
- BPL राशन कार्ड – यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए है। इसके अन्तर्गत उन परिवारों को रखा गया है जिनकी वार्षिक आय ₹15000 से लेकर ₹100000 तक की है। बीपीएल कार्ड पीले रंग का होता है।
- AAY राशन कार्ड – यह राशन कार्ड बहुत ही गरीब लोगो के लिए है। यह कार्ड ऑरेंज रंग का होता है। अंत्योदय राशन कार्ड मुख्यत उन लोगों के लिए है जिनकी कोई आय स्त्रोत नहीं है।
Maharashtra Ration Card के लाभ
महाराष्ट्र राशन कार्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लोग अपने राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिक को एलिजिबल होना जरूरी है। डीपीओ द्वारा राज्य सरकार गरीबों में खाद्य पदार्थ सस्ती दर पर उपलब्ध कराएगी।
महाराष्ट्र राशन कार्ड – Advantages
- इस राशन कार्ड के जरिए राज्य के नागरिक सस्ते दर पर अनाज प्राप्त कर सकते हैं।
- यह राशन कार्ड लोगों की पहचान पत्र के तरह भी काम करेगा।
- आवेदक इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने राशन कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नए राशन कार्ड के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
- एपीएल, बीपीएल राशन कार्ड की मदद से लोग सस्ती दर पर खाद्य पदार्थ खरीद सकते हैं जिससे इन पर आर्थिक दबाव भी कम रहेगा।
- यह राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी सब्सिडी वाले फूड आईटम्स जैसे कि गेहूं, चावल, तेल, इत्यादि को सस्ती दरों में उपलब्ध कराएगा।
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट 2021 – लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली
खाद्य पदार्थ | AAY | BPL | प्राथमिकता गृहस्थी |
चीनी | 20.00 | ______ | _____ |
चावल | 2.00 | _______ | 2.00 |
गेंहू | 3.00 | _______ | 3.00 |
रूखरे दाल | 1.00 | ______ | 1.00 |
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट – अपडेट
कोरोनावायरस के प्रकोप से बचने के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी तंगी आई है। इसी तंगी से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत गेहूं ₹2 प्रति किलो तथा चावल ₹3 प्रति किलो की दर से सरकार द्वारा मुहैया कराए जाएंगे। इस योजना का एकमात्र उद्देश्य है कि गरीब लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
महाराष्ट्र राशन कार्ड लिस्ट 2021 – जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- गैस कनेक्शन
- मोबाइल नंबर
Maharashtra Ration Card List 2021 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले महाराष्ट्र राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://mahafood.gov.in/ पर जाना होगा।
- सबसे पहले आपके स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा।
- होम पेज पर आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर Application For New Ration Card पर क्लिक करें। अब आपके सामने राशन कार्ड एप्लिकेशन फॉर्म का पीडीएफ खुलेगा।
- आपको ये फॉर्म डाउनलोड करना होगा और इसे भर के इसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाकर अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जमा करना होगा।
महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची ऑनलाइन कैसे देखें ?
- अगर आपको महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना है तो सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट http://mahafood.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट खुलते ही होम पेज पर आपको Public Distribution System ऑप्शन नजर आएगा। इसपर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जिसपर आपको Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको स्क्रीन पर डिस्ट्रिक्ट वाइज क्लासिफिकेशन तथा नंबर ऑफ राशन कार्ड होल्डर के ऑप्शन नजर आएंगे।
- आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Maharashtra Ration Card List 2021 – Check Complaint Status
अपनी कंपलेंट का स्टेटस कैसे चेक करें ?
- राशन कार्ड से संबंधित अपने कंपलेंट की स्थिति चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिशयल वेबसाइट http://mahafood.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन ग्रेविएंस रिड्रेसल सिस्टम पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा जिसपर आप अपना कंप्लेंट नंबर तथा मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट कर सकते हैं।
- इससे आपको कंप्लेंट की स्थिति पता चल जाएगी।
Maharashtra Ration Card सूची 2021 – Check Details
महाराष्ट्र राशन कार्ड सूची की डिटेल्स कैसे देखें ?
- महाराष्ट्र राशन कार्ड डिटेल्स देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://mahafood.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर Online Services Box में Online Fair Price Shops पर क्लिक करें। यहां आपको कुछ इस प्रकार का स्क्रीन नजर आएगा।
- अब AEPDS – All Details के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर एक न्यू पेज खुलेगा जिसमें आपको Ration Card Details पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना राशन कार्ड नंबर इस बॉक्स में सबमिट करें। इस तरह से आपके सामने राशन कार्ड की सारी डिटेल्स आ जाएंगी।
Maharashtra राशन कार्ड लिस्ट 2021 – ग्रेविएंस दर्ज करने की प्रक्रिया
- इसके लिए आपको सबसे पहले Food Civil Supplies And Consumer Protection Department के आधिकारिक वेबसाइट http://mahafood.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर ऑनलाइन ग्रेविएंस रिड्रेसल सिस्टम पर क्लिक करें।
- न्यू पेज के खुलते ही आपको Report It पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुलेगा। इसे भर कर सबमिट कर दें। इससे आपका ग्रेविएंस दर्ज हो जाएगा।
Maharashtra राशन कार्ड लिस्ट 2021 – हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको महाराष्ट्र राशन कार्ड वेबसाइट से संबंधित कोई भी परेशानी आती है तो आप वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। होम पेज पर आपको Contact पर क्लिक करना होगा। अगले पेज में आपको कॉन्टैक्ट नंबर सहित सारी जानकारी मिल जाएगी।
साथ ही इस आर्टिकल में भी हम आपको हेल्पलाइन नंबर प्रदान कर रहे हैं। इस नंबर तथा ईमेल पर आप अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर
टोलफ्री नंबर –
1800224950 1967
Leave a Reply