Haryana फ्री लैपटॉप वितरण 2021
देश भर में शिक्षा को लेकर कई तरह की योजनाएं शुरू की जा रही है। हरियाणा सरकार भी राज्य के छात्रों और छात्राओं के लिए शिक्षा से संबंधित प्रभावशाली योजना लेकर आई है। हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना 2021 के तहत हरियाणा के दसवीं की परीक्षा में 90% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इससे छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा और साथ ही राज्य के शैक्षणिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस योजना का लाभ सिर्फ हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अन्तर्गत पढ़ रहे छात्र ही उठा पाएंगे। दसवीं की परीक्षा में 90% लाने वाले छात्रों की सूची तैयार की जाएगी जिसके आधार पर फ्री लैपटॉप का वितरण होगा। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में काफी सराहनीय प्रयास है।
राज्य के डिप्टी कमिश्नर छात्रों को फ्री लैपटॉप का वितरण करेंगे। आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार ने 500 फ्री लैपटॉप वितरण करने का उद्देश्य बनाया है। साथ ही यह पांच विभिन्न श्रेणियों के बच्चों में वितरित किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए दसवीं बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे ज्यादा अंक लाना अनिवार्य है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे भी ऑनलाइन क्लास का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही इस योजना के माध्यम से बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगेगा। सरकार इस योजना के जरिए बच्चो को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा फ्री लैपटॉप वितरण योजना 2021 से संबंधित सारी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण, लाभार्थी सूची, इत्यादि जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 की मुख्य बातें – Key Highlights
योजना | Haryana Free Laptop Yojana |
वर्ष | 2021 |
राज्य | हरियाणा |
उद्देश्य | फ्री लैपटॉप वितरण |
प्रदान की जाने वाली लैपटॉप की संख्या | 500 |
लाभार्थी | हरियाणा के विद्यार्थी |
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 के उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षा दर में सुधार लाना है। जिसके लिए सरकार विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप प्रदान कर उनका प्रोत्साहन कर रही है।
- हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना के तहत राज्य में 500 लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। मेरिट लिस्ट में आने वाले बच्चों को फ्री लैपटॉप दिया जाएगा।
- लॉकडाउन की वजह से स्कूल बन्द हो गए थे। ऐसे में ऑनलाइन क्लास की प्रक्रिया शुरू की गई। परंतु जिन बच्चों के पास कोई साधन जैसे कि लैपटॉप या मोबाइल नहीं है उन्हें काफी परेशानी हुई। इसी समस्या को नजर में रखते हुए सरकार ने फ्री लैपटॉप प्रदान करने की योजना बनाई।
- अब हर वर्ग के बच्चे बिना किसी रुकावट या परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 की श्रेणियां
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत 500 लैपटॉप का वितरण कुल पांच श्रेणियों में किया जाएगा जो कि निम्नलिखित है।
- प्रथम श्रेणी – इस योजना के प्रथम श्रेणी में राज्य के टॉप 100 बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट में आए पहले 100 विद्यार्थियों में सरकार 100 फ्री लैपटॉप का वितरण करेगी। यह वितरण किसी जाति या धर्म पर आधारित नहीं होगा।
- द्वितीय श्रेणी – योजना की द्वितीय श्रेणी में अगले 100 लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। यह 100 लैपटॉप सामान्य वर्ग की अधिकतम अंक लाने वाली छात्राओं के बीच बांटा जाएगा।
- तृतीय श्रेणी – योजना के तीसरे चरण में अगले 100 लैपटॉप का वितरण होगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के बच्चों के बीच यह 100 लैपटॉप वितरित होंगे।
- चतुर्थ श्रेणी – योजना की चौथी श्रेणी में अगले 100 लैपटॉप का वितरण होगा। अनुसूचित जाति के छात्रों के बीच ये 100 फ्री लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
- पांचवी श्रेणी – इस योजना की पांचवीं श्रेणी में अंतिम 100 लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। यह अनुसूचित जाति की छात्राओं के बीच वितरित होंगे।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 के लाभ – Advantages
- हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना के जरिए बच्चों का प्रोत्साहन होगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
- मेरिट लिस्ट में आने वाले बच्चों को फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। जिसकी मदद से जो छात्र अब तक ऑनलाइन क्लास से वंचित थे वो भी क्लास कर पाएंगे।
- योजना का लाभ उठाने के लिए छात्र को दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 90% लाने होंगे। जिन बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता वो भी पढ़ाई में रुचि रखेंगे।
- दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर राज्य के डिप्टी कमिश्नर विद्यार्थियों के बीच फ्री लैपटॉप का वितरण करेंगे।
- आपको बता दें कि इस योजना का लाभ सिर्फ हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अन्तर्गत पढ़ रहे विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
- इस योजना के तहत सरकार ने 500 लैपटॉप के फ्री वितरण का निर्णय लिया है। यह 500 फ्री लैपटॉप को सरकार पांच श्रेणियों में बांटेगी।
- हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना की घोषणा स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने की थी।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 की पात्रता – Eligibility Criteria
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्न मुख्य बातों को ध्यान में रखना होगा।
- मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्र जिनके दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक हो सिर्फ वही योजना का लाभ उठा पाएंगे।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का हरियाणा राज्य निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 के महत्वपूर्ण दस्तावेज
हरियाणा सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी।
- छात्र के दसवी कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना 2021 – आवेदन की प्रक्रिया
- हरियाणा बोर्ड के दसवीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में उन छात्रों का नाम होगा जिन्होंने परीक्षा में 90% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए होंगे। इन विद्यार्थियों को सरकार पुरस्कार के रूप में फ्री लैपटॉप प्रदान करेगी।
- आपको बता दें कि ये लैपटॉप उन मेधावी छात्रों को एक कार्यक्रम के जरिए दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की सूचना छात्रों को विद्यालय के द्वारा मिलेगी।
- लाभान्वित होने वाले विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद होकर यह लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा संचालित इस योजना की खबर प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूल के जरिए मिलते रहेगी।
यदि आपको हरियाणा फ्री लैपटॉप योजना के विषय में कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो इस आर्टिकल के माध्यम से मिल जाएगी। साथ ही योजना से संबंधित जैसे कि आवेदन या दस्तावेज में कोई परेशानी आती है तो आप अपने स्कूल के कर्मचारियों से संपर्क कर इस समस्या का हल ढूंढ सकते हैं। हालांकि सरकार द्वारा स्कूलों को अपडेट मिलते रहेंगे और स्कूल आपको समय समय पर योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करती रहेगी।
Leave a Reply