डिजिटल भारत की पहल में देश का हर राज्य बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए अब सभी योजनाओं का ऑनलाइन रूपांतरण किया जा रहा है जिसकी मदद से नागरिक घर बैठ अपनी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने जमीन संबंधी जानकारियों को ऑनलाइन प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा नागरिकों को Bihar Apna Khata वेब पोर्टल के जरिए मिलेगी। राज्य सरकार ने नागरिकों को जमीन से जुड़ी सारी जानकारी जैसे कि Land Records, दस्तावेज, इत्यादि ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान की है । आप इस पोर्टल पर जाकर अपने जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे कि जमाबंदी, भूमि का ब्योरा, जमीन के कागजात, भूमि अभिलेख, इत्यादि प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार अपना खाता वेब पोर्टल मुख्य बातें – Highlights
योजना | बिहार अपना खाता |
उद्देश्य | बिहार के नागरिकों को ऑनलाइन भूमि जानकारी प्रदान करना |
विभाग | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
वेब पोर्टल | http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx |
बिहार अपना खाता वेब पोर्टल
इस पोर्टल की शुरुआत राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने की है। आप इस पोर्टल पर जाकर जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं जो लोन प्राप्ति में काम आएंगे। बिहार अपना खाता के पोर्टल पर आपको बिहार राज्य के नक्शे से संबंधित जानकारी भी मिल जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से सारी जानकारी प्रदान करना है। इससे अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको Bihar Land Record की कॉपी में अपने खेत का क्षेत्रफल, मालिक का नाम, खाता संख्या, तहसील, गांव, इत्यादि की जानकारी मिल जाएगी।
बिहार अपना खाता वेब पोर्टल के लाभ – Advantages
- बिहार अपना खाता योजना के तहत बिहार राज्य के नागरिक पोर्टल पर जाकर अपना जमाबंदी तथा खसरा नंबर डालकर अपनी जमीन का नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
- आपको बता दें कि इस योजना का लाभ सिर्फ वही लोग उठा सकते है जिनके पास अपनी जमीन हो।
- बिहार अपना खाता वेब पोर्टल के जरिए लोगों को तहसील या पटवारखाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही इससे समय की भी काफी बचत होगी।
- बिहार के नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपनी जमीन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही जमीन के नक्शे, खाता या जमाबंदी की नकल आसानी से प्रिंट करवा सकते हैं।
बिहार भूमि पोर्टल पर जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण देखने की प्रक्रिया
- बिहार अपना खाता के वेब पोर्टल पर जाकर आप जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/BiharBhumi/ पर जाए।
- होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको जिला, अंचल नाम, मौजा नाम, खाता नंबर, खसरा संख्या, इत्यादि जानकारी सलेक्ट करनी होगी।
- ये जानकारियों का चयन करने के बाद आपको रजिस्टर 2 पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण अा जाएगा।
बिहार अपना खाता – Land Records, खसरा संख्या, जमाबंदी की जांच
- बिहार अपना खाता के वेब पोर्टल पर जाकर आप Land Records की जांच भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको बिहार का नक्शा नजर आएगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- अब आपको इस नक्शे में अपना जिला खोज उसपर क्लिक करना होगा। जिले पर क्लिक करते ही आपके सामने अंचल की सूची आएगी। इसमें कुल अंचल, खाताधारी तथा खसरा, इत्यादि की जानकारी भी होगी।
- अपना अंचल सेलेक्ट करने के बाद आपको सभी मोजा की जानकारी मिलेगी जिसमें अपना मोजा चुने।
- यदि आपको उस मोजे को देखना चाहते हैं तो स्क्रीन पर दिए कीबोर्ड में पहला अक्षर चुने। या फिर आप मोजा के समस्त खातों को खाता संख्या या खाताधारी के नाम से देख सकते हैं।
- उपर्युक्त जानकारी चुनने के बाद आपको खाता खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको स्क्रीन पर खाता संख्या, खसरा नंबर, इत्यादि जैसे सारे आंकड़े दिखाई देंगे। इस प्रक्रिया के बाद अधिकार अभिलेख करे पर क्लिक करें। अब आपको अपने Land Records की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
बिहार अपना खाता – बिहार भूलेख खसरा- खतौनी नकल – ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
- खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना होगा।
- बिहार भूमि वेबसाइट के होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखे का ऑप्शन नजर आएगा। Is ऑप्शन पर क्लिक कर आप एक दूसरे पेज पर अा जाएंगे।
- इस नए पेज पर आपको बिहार का नक्शा नजर आएगा जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना है। इसके बाद आपको अपना सर्कल चुनना होगा।
- अब आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा जिसमें पूछी गई जानकारी जैसे कि मोजा नंबर, इत्यादि भरने होंगे। जानकारी दर्ज करने के बाद आप सर्च पर क्लिक कर सकते हैं। इस तरह से आप बिहार भूलेख खसरा खतौनी नकल देख सकते हैं।
बिहार अपना खाता – दाखिल खारिज या एल पी सी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- बिहार अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/BiharBhumi/newhome2.aspx पर जाकर आप ऑनलाइन दाखिल खारिज या एल पी सी के लिए आवेदन कर सकते है।
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में पूछी गई जानकारियों जैसे कि मोबाइल नंबर, नाम, पता, ईमेल आईडी, इत्यादि को दर्ज कर सबमिट कर दें।
- इस तरह से बिहार अपना खाता के पोर्टल पर दाखिल खारिज/एल पी सी के लिए आवेदन आप कर सकते हैं।
बिहार अपना खाता – दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले बिहार अपना खाता के ऑफिशियल वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/BiharBhumi/newhome2.aspx पर जाए।
- यहां होम पेज पर आपको दाखिल खारिज आवेदन स्थिति का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप अपने जिले का चयन करें फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको सर्च कैटेगरी चुनना होगा। सर्च ऑपशन पर क्लिक करते ही आपको अपने दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति नजर आ जाएगी।
बिहार अपना खाता वेब पोर्टल – Helpline Number
यदि आपको बिहार अपना खाता के पोर्टल पर किसी भी प्रकार की समस्या आति है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर आपको बिहार अपना खाता के वेबसाइट पर मिल जाएगा। साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको यह नंबर भी प्रदान कर रहे हैं।
कार्यालय का पता: – प्रमुख सचिव, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, पुराना सचिवालय, बेली रोड, (800-005) पटना
टोल-फ्री Helpline नंबर: – 1800-345-6215
Official ईमेल आईडी: – revenuebihar@gmail.com
Leave a Reply