YSR Housing Scheme 2021
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Y.S Jagan Mohan Reddy ने राज्य के नागरिकों के लिए YSR Housing Scheme संचालित की है। इस योजना की शुरुआत भी काफी ज़ोर शोर से हो चुकी है। YSR हाउसिंग स्कीम के तहत प्रथम चरण में आंध्रप्रदेश की सरकार ने ₹23,535 करोड़ की 68.361 एकड़ भूमि एक्वायर की है। इस भूमि पर करीब 16 लाख मकाने बनाए गए हैं जिसपर कुल लागत ₹28,800 करोड़ तक पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि प्रत्येक मकान की कीमत ₹1.8 लाख तक है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने 3 वर्षों के भीतर 28.30 लाख मकान बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही 25 December 2020 से इस योजना का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। 25 दिसंबर से 15,60,000 मकान निर्माण शुरू होंगे। सरकार का उद्देश्य महिला लाभार्थियों को 30,75,755 घर प्रदान करना है। राज्य के आर्थिक रूप से असमर्थ नागरिकों के लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। YSR Housing Scheme की डिटेल जानकारी के लिए कृपया इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
YSR Housing Scheme 2021 की मुख्य बातें – Highlights
योजना का नाम | YSR Housing Scheme |
इन्होंने शुरुआत की | मुख्यमंत्री वाई.एस जगन मोहन रेड्डी |
संचालन तिथि | 12 जुलाई 2019 |
विभाग | Andhra Pradesh State Housing Cooperation |
इन्होंने घोषणा की | बी. राजेन्द्रनाथ रेड्डी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
लाभार्थी | आंध्र प्रदेश के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://apgovhousing.apcfss.in/index.jsp |
YSR Pedalandariki Illu हाउसिंग स्कीम
आंध्र प्रदेश सरकार की इस नई योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सरकार द्वारा घर दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक यह घर आंध्र प्रदेश के नागरिकों को फ्री में दिए जाएंगे। 25 दिसंबर 2020 को शुरुआत हुई YSR Pedalandariki Illu Housing Scheme के तहत राज्य के 30.6 लाख लाभार्थियों को चुना गया है जिन्हें मुफ्त मकान दिया जाएगा। इन मकानों के जरूरी दस्तावेज भी लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टर को इस योजना पर काम करने का ऑर्डर दे दिया है।
YSR Housing Scheme की बजट मंजूरी
16 जून 2020 को आंध्र प्रदेश के वित्तीय मंत्री श्री बी. राजेन्द्र नाथ रेड्डी ने 2020-21 वित्तीय सत्र के लिए बजट की घोषणा की थी। इस बजट में मुख्य रूप से स्वर्गीय श्री वाई. एस राजशेखर रेड्डी तथा वाई. एस जगन मोहन रेड्डी के नाम से कुल 21 वेलफेयर योजनाओं के बारे में बताया गया था। इन योजनाओं का उद्देश्य आंध्र प्रदेश के गरीब परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। मकान निर्माण हेतु इस वर्ष राज्य सरकार ने ₹ 3,691.79 करोड़ की मंजूरी दी है। कोरोना काल में राज्य के आर्थिक स्थिति अच्छे नहीं होने के बावजूद भी आंध्र प्रदेश सरकार ने नागरिकों के वेलफेयर की प्राथमिकता दी है।
YSR Housing Scheme 2021 – Progress
जैसा कि हमने आपको इस आर्टिकल में बताया कि इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े नागरिकों को फ्री में घर दिए जाएंगे। अब तक में राज्य में करीब 39% मकानों का वितरण हो चुका है। 17000 YSR Jagannana कॉलोनी का निर्माण हो चुका है और शेष भी जल्द सम्पूर्ण हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ऐसा कहा है कि मकान वितरण की तिथि 20 जनवरी 2021 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही मकान साइट केसेस को भी जल्दी सुलझाने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। 90 दिनों के भीतर लाभार्थियों को घर प्रदान करने का उद्देश्य बनाया गया है। सभी अधिकारियों को इस अवधि के भीतर ही सारे दसतावेज संबंधी कार्य संपन्न करने होंगे।
YSR Gramin Housing Scheme 2021
- वाई एस आर ग्रामीण हाउसिंग स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास देखने को मिलेगा। इस के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सरकार दोनों साथ मिल ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण का कार्य करेगी
YSR Urban Housing Scheme 2021
- वाई एस आर अर्बन हाउसिंग स्कीम भी राज्य सरकार और केंद्रीय सरकार की ज्वाइंट स्कीम है। इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को पक्का मकान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य 2022 तक शहरी क्षेत्रों को विकसित करना है। आपको बता दें कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार ने ₹5000 करोड़ तथा आंध्र प्रदेश सरकार ने ₹1000 करोड़ की मंजूरी दे दी है।
YSR Housing Scheme के तहत वितरित मकानों की डिस्ट्रिक्ट वाइज सूची
विशाखापट्टनम | 286615 |
ईस्ट गोदावरी | 327929 |
वेस्ट गोदावरी | 225862 |
कुरनूल | 190876 |
सरिकाकुलम | 140304 |
गुंटूर | 326737 |
कृष्णा | 274649 |
विजियानगरम | 136505 |
चित्तौड़ | 238209 |
प्रकरम | 147243 |
YSR कड़पा | 167239 |
SPSR नेल्लौर | 150735 |
अनंतपुरम | 217324 |
YSR Housing Scheme 2021 – जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्न दस्तावेजों को इकट्ठा करना होगा।
- बैंक अकाउंट पासबुक
- आह प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- मोबाइल नंबर
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
YSR Housing Scheme 2021 पात्रता
- YSR हाउसिंग स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको आंध्र प्रदेश निवासी होना चाहिए तथा आपका अपना मकान या जमीन नहीं हो।
- साथ ही आपके पास जाति प्रमाण पत्र के साथ अपना एपीएल या बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।
YSR Housing Scheme 2021 लिस्ट में लाभार्थी का नाम कैसे देखें – Beneficiary Search
- इस योजना से जुड़ी वेबसाइट पर जाकर आप बेनेफशियरी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://housing.ap.gov.in/ पर जाए।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Search का ऑप्शन नजर आएगा। इसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर या यूआईडी नंबर या बेनेफिशियरी आईडी डालकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपके स्क्रीन पर बेनेफशियारी स्टेटस अा जाएगा।
YSR Housing Scheme ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आंध्र प्रदेश सरकार ने अभी इस योजना में एप्लाई करने की प्रक्रिया डिस्क्लोज नहीं की है। शीघ्र ही इस योजना से जुड़ी विभाग आवेदन प्रक्रिया रिलीज करेगी जो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट करते रहेंगे। लाभार्थी ऑनलाइन तथा ऑफ़लाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। आपको सबसे पहले फॉर्म भरना होगा और साथ में जरुरी दस्तावेजों की प्रति अटैच करनी होगी।
YSR Housing Scheme 2021 वेब पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें
- लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको आंध्र प्रदेश स्टेट हाउसिंग कॉपरेशन के आधिकारिक वेबसाइट https://housing.ap.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Sign in का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- इस पेज में आप अपना यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं।
YSR Housing Scheme Helpline Number
यदि आपको आंध्र प्रदेश सरकार की इस योजना में कोई परेशानी आती है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर अपनी समस्या का हल कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर – 1100
ईमेल आईडी – helpdesk.apshcl@apcfss.in
Leave a Reply